भाजपा पार्टी सदस्यों के प्रति हुई सख्त

मीडिया डेस्क। मध्यप्रदेश भाजपा में पार्टी लाइन छोड़कर बयानबाजी करने, पार्टी और सरकार की छवि खराब करने के मामले में भाजपा संगठन ने सख्त रवैया अपनाया है। भाजपा ने सतना के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। वहीं सागर की महापौर संगीता सुशील तिवारी को नोटिस थमाया है।
दरअसल, भाजपा ने पार्टी की छवि खराब करने के मामले में शनिवार को अपने दो विधायक प्रदीप पटेल और प्रीतम लोधी के साथ ही देवास की महापौर गीता अग्रवाल, सागर की महापौर संगीता सुशील तिवारी और बीना नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में तलब किया था। नमें से मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल और बीना नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार भोपाल पहुंचे। इनसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सीएम डॉ. मोहन यादव ने बात की। बुलाने के बावजूद विधायक प्रीतम लोधी, सागर और देवास की महापौर नहीं आईं। विधायक प्रदीप पटेल को सफाई देने के बाद भी नोटिस दिए जाने की संभावना है।
What's Your Reaction?






