सुप्रसिद्ध चित्रकार पद्मश्री जोधइया बाई के अग्नि संस्कार में शामिल हुए कलेक्टर एसपी

उमरिया। सुप्रसिद्ध चित्रकार पद्मश्री जोधइया बाई के निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन,पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू समेत विभागीय उच्च अधिकारी,गणमान्य नागरिक एवम भारी संख्या में प्रबुद्धजन एवम मिडिया जन पहुँचे है। बहुआयामी प्रतिभा की धनी पद्मश्री जोधइया बाई बैगा अपने जीवन काल मे आदिवासी समाज की मुखर आवाज रही है, साथ ही जनजातीय संस्कृति, कला व परम्पराओं पर आधारित चित्रकला को देश विदेश में पहचान दिलाने वाली पद्मश्री जोधइया बाई का जाना देश के आदिवासी कलाकारों के लिए भी अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?






