सही ईलाज न मिलने से गई महिला की जान

Sep 21, 2022 - 10:52
 0  174
सही ईलाज न मिलने से गई महिला की जान

उमरिया।  जिला अस्पताल में ऑक्सिजन की कमी से महिला की मौत होने की बात कही जा रही है।  मामले पर परिजनों ने नाराजगी व्यक्त की है, वही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

          दरअसल मृत महिला रमाबाई पति संपत सिंह उम्र 54 वर्ष निवासी करौंदी टोला सुबह 10 बजे परिजनों की मदद से जिला अस्पताल आई थी, परन्तु परिजनों का मानना है कि बेहतर इलाज न मिलने से उसकी मृत्यु हो गई है।

          सूत्रों की माने तो मृत महिला ग्राम मनेरी में सड़क हादसे में घायल हो गई थी, जिससे उसके कान में आंशिक चोट थी, जिसको लेकर परिजन सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल आये थे, शायद उन्हें नही पता था कि शाम ढलते ही बेहतर इलाज न होने के चलते महिला की मौत हो जायेगी।  पुत्र उमेश सिंह ने बताया कि सुबह से माँ को लेकर हम लोग अस्पताल लाये थे, परन्तु इलाज में लापरवाही की वजह से उनकी मृत्यु हो गई।

          इस मामले में सिविल सर्जन डॉ रोहिल्ला ने बताया कि महिला को हेड इंजुरी थी, जिसको लेकर दोपहर करींब 12 बजे रेफर किया गया था, परन्तु इन्होंने यही पर इलाज कराने का मन बनाया था।  हेड इंजुरी की वजह से मामला थोड़ा क्रिटिकल ज़रूर था पर चिकित्सकीय उपचार में किसी तरह की लापरवाही नही  बरती गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow