विजयादशमी पर संघ का विशाल पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत

Nov 11, 2026 - 22:58
 0  7
विजयादशमी पर संघ का विशाल पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत

अनुशासित कदमताल के साथ सड़कों पर उतरे स्वयंसेवक, एकता, संगठन, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

उमरिया। विजयादशमी के पावन अवसर पर उमरिया नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा विशाल पथ संचलन का आयोजन किया गया।  गणवेशधारी स्वयंसेवकों की अनुशासित कदमताल और एकजुटता ने नगर में विशेष आकर्षण पैदा किया।  नगर के प्रमुख मार्गों से निकले इस संचलन का जगह-जगह उत्साह के साथ स्वागत किया गया।  गांधी चौक पर नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। 

          पथ संचलन की शुरुआत मंगल भवन परिसर से हुई।  यहां बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एकत्रित हुए और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते हुए नगर भ्रमण पर निकले।  संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौक पहुंचा।  यहां पहले से मौजूद नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।  इसके बाद स्वयंसेवकों का काफिला आगे बढ़ते हुए पुराने बस स्टैंड पहुंचा।  पूरे मार्ग में स्वयंसेवकों का अनुशासन, सामूहिक कदमताल और संगठन के प्रति समर्पण देखने लायक रहा।  संचलन के दौरान नगर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा और लोगों ने भी सहभागिता के साथ आयोजन का स्वागत किया।

          गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव संगठन की स्थापना और वैचारिक परंपरा से जुड़ा विशेष महत्व रखता है।  उमरिया में आयोजित इस पथ संचलन के माध्यम से संघ ने सामाजिक समरसता, आपसी एकता, अनुशासन, संगठन शक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देने का प्रयास किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow