बारिश के समाचार आसपास : एमपी के 13 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, शहडोल के स्कूलों में 2 दिन अवकाश, जोहिला डैम के खोले गए 4 गेट

Aug 4, 2023 - 06:27
 0  151
बारिश के समाचार आसपास : एमपी के 13 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट,  शहडोल के स्कूलों में 2 दिन अवकाश, जोहिला डैम के खोले गए 4 गेट

भोपाल/ शहडोल। मध्यप्रदेश के बघेलखंड में भारी बारिश हो रही है। उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत परियोजना के जोहिला डैम के 4 गेट खोले गए हैं। कटनी जिले के ग्राम कचनारी से मंझगवा के बीच लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाया पुल तेज बारिश के कारण बह गया। एक दर्जन गांव का सिलोड़ी बीजापुरी मार्ग से संपर्क टूट गया है। वहीं मौसम विभाग ने बारिश को लेकर 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
          शहडोल में 73 घंटों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। प्रशासन ने जिले के सभी प्राइमरी से कक्षा 12 तक के स्कूलों में 2 दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर वंदना वैद्य ने 3 और 4 अगस्त को अवकाश रखने के आदेश जारी किए हैं। वहीं लोगों से सावधान और सुरक्षित रहने की अपील की है।



मौसम विभाग ने जारी किया बारिश को लेकर रेड अलर्ट
          मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 12 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, कटनी, पन्ना में रेड अलर्ट जारी किया है। वहींं रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल उमरिया, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, हरदा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, भिंड और दतिया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।



जोहिला डैम के खोले गए 4 गेट
          इधर, उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत परियोजना के जोहिला डैम के 4 गेट खोले गए हैं। लगातार हो रही बारिश से डैम लबालब भर गया है। वहीं कलेक्टर और एसपी ने जिले के सभी सवेंदनशील क्षेत्रों में राजस्व अधिकारियों और पुलिस की ड्यूटी लगाई है।

जबलपुर में भी भारी बारिश
          जबलपुर में भी भारी बारिश हो रही है। जिससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। खंदारी नाले के ओवरफ्लो होने के चलते बिलहरी और तिलहरी क्षेत्र की कई कॉलोनियों में लोगों के घरों में पानी भर गया। जिससे घरों में रखा गृहस्थी का सामान भीग गया। जानकारी मिलने पर महापौर और भाजपा विधायक अशोक रोहाणी ने इलाके का दौरा किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow