स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त 2023 को अलंकरण समारोह में सौंपे जाएँगे पदक, जिसमें राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित होंगे शहडोल संभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री डीसी सागर

भोपाल। DGP सुधीर सक्सेना ने भी दी बधाई। मध्यप्रदेश के 25 पुलिस अधिकारी एवम कर्मचारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक।
गृह मंत्रालय ने की है 4 वीरता, 4 विशिष्ट सेवा व 17 सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा।
DGP सुधीर सक्सेना ने सभी अधिकारी एवम कर्मचारियों को दी हार्दिक बधाई।
स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त 2023 को अलंकरण समारोह में इन्हें सौंपे जाएँगे पदक।
इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति का वीरता पदक
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार मरावी, उप निरीक्षक शिव कुमार मरावी। आरक्षक ट्रेड शेख रशीद और आरक्षक ट्रेड राजकुमार कोल।
इन्हें मिलेंगे राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन दिनेश चंद्र सागर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल आलोक रंजन।
पुलिस महानिरीक्षक भोपाल संजय तिवारी,आरक्षक ट्रेड दूसरी वाहिनी राम सिंह बघेल।
इन्हें दिए जायेंगे सराहनीय सेवा पदक
महानिरीक्षक बालाघाट संजय कुमार, डायरेक्टर एफएसएल भोपाल शशिकांत शुक्ला। जोनल पुलिस अधीक्षक उज्जैन सुनील कुमार मेहता, पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू रीवा वीरेन्द्र जैन। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार देवेन्द्र कुमार पाटीदार,एसीपी कोतवाली भोपाल नागेन्द्र कुमार पटेरिया।
निरीक्षक एससीआरबी मनोज सिंह राजपूत,उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस उमरिया मोहम्मद इशरार मंसूरी।
सूबेदार (एम) पुलिस मुख्यालय प्रेम नारायण त्रिवेदी, प्रधान आरक्षक 9वीं वाहिनी रीवा दिलीप कुमार सिंह।
निरीक्षक (एम)/स्टेनो पीआरटीएस इंदौर संजय कुमार मोरे,आरक्षक ट्रेड पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्वालियर सुरेन्द्र कुमार भटेले।
सहायक उप निरीक्षक कोतवाली उज्जैन चंद्रभान सिंह चौहान, आरक्षक ट्रेड 23वीं वाहिनी भोपाल रवि भूषण वर्मा।
प्रधान आरक्षक 14वीं वाहिनी ग्वालियर रामेश्वर दयाल यादव, प्रधान आरक्षक पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल नारायण बहादुर थापा।
प्रधान आरक्षक एसपीई लोकायुक्त ग्वालियर धनंजय कुमार पाण्डेय को दिया जाएगा।
What's Your Reaction?






