कैट ने किया नवागत कलेक्टर एवं एसपी का जिले में स्वागत

उमरिया। देश की सर्वश्रेष्ठ व्यापारिक संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) के जिलाध्यक्ष कीर्ति कुमार सोनी ने टीम के साथ पहुंचकर जिले में पधारे दोनों अधिकारियों का स्वागत किया।
कीर्ति कुमार सोनी जिलाध्यक्ष कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) के द्वारा कलेक्टर महोदय से केंद्रीय विद्यालय प्रकरण में वन विभाग एवं नजूल विभाग के विवाद को सुलझाते हुए केंद्रीय विद्यालय निर्माण की बात रखी गई।
व्यापारिक संगठन कैट टीम के सचिव अश्विनी वाधवा ने कलेक्टर महोदय से उमरिया जिले में अनिश्चितकालीन बिजली बंद रहने की समस्या से अवगत कराया गया।
अमरीश उपाध्याय जिला संयोजक स्पेयर पार्ट्स के द्वारा कलेक्टर उमरिया को शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही गई।
इस सम्मान में मुख्य रूप से द्वारिका दास सचदेव, कीर्ति कुमार सोनी, अश्विनी वाधवा, अमरीश उपाध्याय, सीके दुबे एवं कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के व्यापारी गण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






