छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने किया सुसाइड, परिजनों ने विशेष समुदाय के युवक पर लगाए आरोप, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में छेड़छाड़ से परेशान होकर फिर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि मुस्लिम युवक उसे परेशान कर रहा था। जिससे तंग आकर 12वीं की छात्रा ने मौत को गले लगा लिया। मामला लटेरी का है। घटना के बाद परिजनों ने सिरोंज चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजन आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उसके घर पर बुलडोजर जलाने की मांग कर रहे हैं।
मृतक छात्रा के पिता ने कहा कि बेटी को मुस्लिम युवक परेशान कर रहा था। जिसे मेरी बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मेरी बेटी बहुत सीधी-सादी थी। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं प्रदर्शन की सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सामझाइश देने की कोशिश कर रही है।
SDOP अजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 306 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
बता दें कि इससे पहले विदिशा जिले के दुपहरिया गांव में 25 मई को एक लड़की ने छेड़छाड़ से परेशान होकर आत्महत्या की थी। उसने गांव के ही 5 लोगों पर परेशान करने के आरोप लगाए थे। बाद में आरोपी की धमकी से परेशान होकर लड़की के पिता ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी।
Source : online.
What's Your Reaction?






