जिले में आदिवासी स्वाभिमान यात्रा का आगमन आज

Jul 20, 2023 - 11:36
 0  18
जिले में आदिवासी स्वाभिमान यात्रा का आगमन आज

आदिवासी स्वाभिमान यात्रियों का स्वागत करें कांग्रेसजन-नईम                                                                              

उमरिया।  कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता मो0 नईम ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आज दिनांक 20/07/2023 को "आदिवासी स्वभिमान यात्रा" का आगमन उमरिया जिले के मानपुर विधान सभा में हो रहा है।
          युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम व प्रदेश महिला आदिवासी कांग्रेस की अध्यक्ष चंद्रा सरवटे के नेतृत्व में "आदिवासी स्वाभिमान यात्रा" सीधी जिले से चल कर २० जुलाई को उमरिया जिले के बल्हौड़ में प्रवेश करेगी।जहां पर आदिवासी स्वाभिमान यात्रा में चल रहे नेताओं का भव्य स्वागत किया जायेगा व सीधी में भाजपा नेता द्वारा आदिवासी पर किये गये पेशाब से व्यथित आदिवासी समाज द्वारा शुद्धीकरण कार्यक्रम व नुक्कड सभा का आयोजन किया जायेगा।
          आदिवासी स्वाभिमान यात्रा सेमरा, मानपुर, बिजौरी, खिचकीडी, चौरी व बकेली ग्राम पहुचेगी जहां पर नुक्कड़ सभांए  की जाएगी।
          उक्त आदिवासी स्वभिमान यात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री व उमरिया जिले के संगठन प्रभारी श्री जगदीश सैनी जी,उमरिया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय सिंह जी सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहेंगे।
          कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता मो0 नईम  ने जिले के समस्त कांग्रेसजनो पार्टी पदाधिकारियों मंडल सेक्टर ब्लाक कांग्रेस, जिला कांग्रेस, मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियो सहित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आदिवासी स्वभिमान यात्रा को सफल बनाने व यात्रियों के स्वागत करने की अपील की जाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow