उमरिया सहित प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर राष्ट्रपति के हाथों होंगे सम्मानित

Jul 17, 2023 - 03:15
 0  100
उमरिया सहित प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर राष्ट्रपति के हाथों होंगे सम्मानित

सभी होंगे शामिल 18 जुलाई को डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन कार्यक्रम में

उमरिया। डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम" के अंतर्गत सराहनीय कार्य के लिए उमरिया कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी सहित 15 जिलों के कलेक्टरों को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में " भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र" से 18 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित विज्ञान भवन में सम्मानित करेंगी।
          डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टरों को यह सम्मान दिया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर शामिल हैं। जिन्हें "भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र" से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के अनूपपुर, भोपाल, अनूपपुर, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर मालवा, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली और सीधी जिले के कलेक्टर सम्मानित होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow