जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम संपन्न

Jul 14, 2023 - 11:21
Jul 14, 2023 - 12:04
 0  24
जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम संपन्न

उमरिया ।  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय उमरिया में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती व युवा के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्रपटल पर माल्यार्पण कर किया गया। जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में चित्रकला, कविता लेखन, फोटोग्राफी, भाषण व  सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य का भी आयोजन किया गया । कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया ।
          इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह, पार्षद त्रिभुवन प्रताप सिंह, अमित सिंह, धनुषधारी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य विमला मरावी एवं संजीव शर्मा व सहित महाविद्यालय स्टाफ, एवं विभिन्न शिक्षण संस्थान सेंट्रल एकडमी, आर. सी स्कूल, रणविजय कॉलेज, आदर्श महाविद्यालय, एवं अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाय गए जिसमे खेल युवा कल्याण विभाग और प्राकृतिक कृषि सम्बंधित, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow