तीन दिवसीय जिला स्तरीय आत्मा एवं मिलेट्स मिशन योजना अंतर्गत मेला का हुआ समापन
प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को दी गई हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी
उमरिया। जिला मुख्यालय उमरिया के कृषि उपज मंडी में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आत्मा एवं मिलेट्स मिशन योजना अंतर्गत मेला का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों का कल्याण करना राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित कर खेती को लाभ का धंधा बनाने और किसानों की आय आय बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। कृषि विभाग द्वारा किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं और गतिविधियां संचालित की गई हैं , जिसका लाभ भी किसानों को मिल रहा है और वे खेती को लाभ का धंधा बना रहे है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आसुतोष अग्रवाल ने कहा कि तीन दिवसीय मेले में जिले भर के किसानों का एक छत के नीचे समागम हुआ है । मेले के माध्यम से कृषि वैज्ञानिकों व्दारा खेती किसानी करने के तरीकों को विस्तार से बताया गया है। किसान परंपरागत खेती से हटकर नई नई पध्दतियों से खेती करें जिससे किसान को कम लागत आएगी और अधिक उत्पादन होगा। कार्यक्रम को कमलेश गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने संबोधित किया।कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों व्दारा किसानों को खेती किसानी के तौर तरीके, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण आदि की जानकारी प्रदाय की गई ।
कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय आत्मा एवं मिलेट्स मिशन योजना अंतर्गत आयोजित मेले में हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर पशु पालन विभाग व्दारा दुग्ध समृध्दि संपर्क अभियान अंतर्गत हितग्राहियों के चयन, योजना का स्वरूप, इकाई लागत, अनुदान राशि, पशुओं का चयन, आवेदन प्रक्रिया, पशु धन बीमा योजना, आचार्य विद्यासागर गो संवर्धन योजना, समुन्नत पशु प्रजनन कार्यक्रम योजना, कृषि विभाग व्दारा सुपरसीडर, जीरो टिल सीड कम फर्टिलाईजर ड्रिल, कटर यंत्र, उद्यानिकी विभाग व्दारा पीएम एफएमई, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, महिला बाल विकास विभाग व्दारा बेटी बचाओ, बेटी पढाओ, वन स्टॉप सेंटर सखी, साईबर क्राइम, के साथ ही झटका मशीन, स्प्रिंकलर, पाईपलाईन तथा स्व सहायता समूह कि महिलाओं व्दारा प्राकृतिक खेती उत्पाद, प्राकृतिक खेती से तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसका अवलोकन किसानों व्दारा किया गया।
कार्यक्रम में जय धरती माता भरौला के उमेश राय एवं उनकी टीम व्दारा किसानों पर आधारित कृषि गीत की प्रस्तुत दी गई । इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य मानपुर धानू प्रताप सिंह, उप संचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी, सहायक यंत्री कृषि अभियांत्रिकीय मेघा पटले, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।
What's Your Reaction?