खनीज विभाग ने की अवैध उतखनन में बड़ी कार्यवाही
उमरिया। खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु जिले में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), प्रभारी अधिकारी डॉ. विद्याकांत तिवारी, कार्यपालिक दण्डाधधिकारी चंदिया, सहायक खनि अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी, थाना प्रभारी चंदिया, खनि निरीक्षक प्रभात कुमार पट्टा एवं प्रभारी खनि निरीक्षक एन.एस. आर्मो की टीम द्वारा दिनांक 09.02.2026 को जॉच के दौरान ग्राम झाला तहसील चंदिया, जिला उमरिया स्थित उमरार नदी क्षेत्र में बाबा महाकाल मिनरल्स 6 प्रायवेट लिमिटेड के द्वारा खनिज रेत के अवैध उत्खनन करना पाया गया। जिसमें सुनियोजित ढंग से तैयारी कर संलिप्त टू-टेन चैन माउटिंग मशीन Sany 210 जिसका सीरियल नंबर 18SEY02185387 को जप्त किया गया है। वाहन ट्रक क्रमांक क्रमशः (1) MP21H1897 (2) MP21HB6956 (3) MP21ZE5957 (4) CG12BG1566 (5) MP35HA0137 को खनिज रेत के अवैध उत्ख2नन/परिवहन में संलिप्त पाये जाने से जप्त किया जाकर पुलिस थाना चंदिया में सुरक्षार्थ खडा करवाया गया है।
उक्त कार्यवाही में खनिज, राजस्व एवं पुलिस अमले की अहम भूमिका रही। उक्त समस्त वाहनों पर खनिज रेत के अवैध उत्ख्नन, परिवहन के लिए प्रकरण तैयार कर म.प्र. खनिज अवैध (खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 में निहित प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है साथ ही संयुक्त जॉच टीप द्वारा जिले में अवैध उत्खनन के क्षेत्रों को चिन्हित कर सघन जॉच का अभियान चलाया जा रहा है।
What's Your Reaction?