जिला प्रभारी मंत्री का भ्रमण कार्यक्रम

Mar 11, 2026 - 22:57
 0  4
जिला प्रभारी मंत्री का भ्रमण कार्यक्रम

उमरिया।  प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण तथा जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान एक दिवसीय भ्रमण पर 12 मार्च को उमरिया आयेंगे। श्री चौहान इंदौर बिलासपुर से 12 मार्च को प्रातः 8.30 बजे उमरिया रेल्वे स्टेशन पहुंचेगे जहां से सर्किट हाउस उमरिया के लिए रवाना होगे। श्री चौहान प्रातः 10.30 बजे जिला कोर कमेटी की बैठक सर्किट हाउस में लेंगे। दोपहर 1 बजे ग्राम पंचायत गोपालपुर में अटल पंचायत सेवा सदन नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे तथा खंड स्तरीय संकल्प से समाधान शिविर के समापन कार्यक्रम तथा बोरी बंधान कार्यक्रम में भाग लेंगे।  श्री चौहान सायं 4.30 बजे उमरिया से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow