यंग इंडिया बोल का विमोचन कर युवा कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न

May 9, 2022 - 22:47
 0  34
यंग इंडिया बोल का विमोचन कर युवा कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न
यंग इंडिया बोल का विमोचन कर युवा कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न

उमरिया । प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता  एवं प्रदेश के दो जिले सागर एवम उमरिया प्रभारी श्रेहा खंडेलवाल ने रविवार की दोपहर ने बताया कि जिस तरीके से देश का युवा आज परेशान हैं लगातार देश में  बढ़ती बेरोजगारी, युवा, किसान परेशान हैं उसको लेकर हमारे नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी ने नारा दिया है कि "लड़की हूं लड़ सकती हु" ।   कार्यक्रम सीजन 2 यंग इंडिया के बोल के तहत पूरे देश, प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।  जिसमें 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के सभी युवा भाग ले सकते हैं जिसमें देश से जुड़ी समस्याओं शिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, एवं अन्य समस्याओं पर युवा अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं। 

          इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मो असलम शेर ने बताया आज देश हर युवा परेशान हैं लगातार देश में बढ़ती मंहगाई,  बेरोजगारी, से आज लोग परेशान हैं जिसके तहत आज उमरिया से यंग इंडिया बोल का विमोचन किया गया।  इस कार्यक्रम मे युवा बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे कार्यक्रम उपस्थित युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शेख शाहरूख, युवा कांग्रेस बांधवगढ़ विधानसभा अध्यक्ष आदित्य तिवारी, युवा कांग्रेस समन्वयक शशांक गुप्ता, युवा कांग्रेस जिला प्रवक्ता अमन बर्मन, युवा कांग्रेस जिला प्रवक्ता एडवोकेट नफीसा बेगम, अनुज सेन, हर्ष दुबे, कृष्णकांत तिवारी, हनीफ खान, राकेश विश्वकर्मा, अंकित बर्मन, प्रकाश केवट, आकाश बर्मन, लल्लू कोल, सहित युवा कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow