आकाशीय बिजली का कहर, दो की मौत

उमरिया। नोरोज़ाबाद थाना अंतर्गत ग्राम टिकरिया में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगो के मौत की खबर है।
इस मामले में बताया जाता है कि स्थानीय कौशल पिता जौन सिंह उम्र 36 वर्ष एवम बुद्धू पिता जहांगीर सिंह उम्र 46 वर्ष गांव से कुछ दूर खेत गए थे, इसी बीच तेज़ वर्षा होने लगी,बताया जाता है कि पानी से बचने दोनो मृतक महुवे के पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी आकाशीय बिजली गिरी और दोनो युवक मौके पर ही दम तोड़ दिए।
शनिवार की दोपहर करीब 4 बजे इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की जानकारी पर परिवार को इसकी जानकारी लगी है, तभी से पूरे गांव में मातम पसरा है और परिवारजनों का रोरोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी सम्बंधित नोरोज़ाबाद पुलिस को दे दी गई है।
What's Your Reaction?






