वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे दो भाई हादसे का हुए शिकार

May 13, 2022 - 11:56
 0  176
वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे दो भाई हादसे का हुए  शिकार
वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे दो भाई हादसे का हुए  शिकार

उमरिया।  कोतवाली थाना अंतर्गत ताला रोड स्थित अब्दुल कबाड़ी के मकान के सामने बस की ठोकर से दोपहिया सवार 17 वर्षीय अनिल कुमार पिता भूरा प्रसाद भूमिया निवासी खितौली गम्भीर रूप से घायल हुआ है, इस हादसे में उसका एक पैर फ्रेक्चर भी बताया जा रहा है, इसके अलावा इसका बड़ा भाई सुनील भूमिया भी हादसे के दौरान दोपहिया में सवार था, पर संजोग से छुटपुट चोटों के अलावा शरीर मे कोई गम्भीर जख्म नही है।

          घटना के बाद 108 की मदद से दोनो घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है, जहाँ फिलहाल दोनो इलाजरत है।

          बताया जाता है कि ये दोनों भाई ग्राम खैरा किसी वैवाहिक कार्यक्रम में आये थे, कल रात कार्यक्रम में शामिल होकर आज गुरुवार को भी किसी पारिवारिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी ताला मोड़ पर हादसे का शिकार हो गए है।  सूत्रों की माने तो उक्त हादसा श्री राम ट्रेवेल्स बस से दोपहर करीब 4 बजे होना बताया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow