नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी रमेश गुप्ता के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक

उमरिया। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी रमेश चंद गुप्ता का गत दिवस निधन हो गया। लगभग 78 वर्षीय श्री गुप्ता बीते कुछ दिनो से अस्वस्थ चल रहे थे। सुबह करीब 11 बजे उन्होने ज्वालामुखी कालोनी स्थित निज निवास मे अंतिम सांस ली। रमेश गुप्ता के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस ने गहरा दुख जताया है। मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व विधायक अजय सिंह समेत जिला, ब्लाक, मोर्चा-प्रकोष्ठों के समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस दुखद घटना पर शोक प्रकट करते हुए ईश्वर से मृतात्मा को अपने चरणो मे स्थान तथा परिजनो को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की है।
What's Your Reaction?






