बोलेरो पेड़ से टकराई, चालक सहित दो जख्मी

Sep 25, 2022 - 10:41
 0  41
बोलेरो पेड़ से टकराई, चालक सहित दो जख्मी

उमरिया।  कोतवाली थाना अंतर्गत अमहा फाटक के आगे शनिवार की सुबह 4 बजे बोलेरो क्रम एमपी 18 टी 1678 पेड़ से टकराई है।  इस हादसे में पाली थाना अंतर्गत ग्राम जमडी निवासी शंकर पिता कल्याण सिंह उम्र 30 वर्ष एवम जय प्रकाश पिता परम लाल सिंह उम्र 21 वर्ष गम्भीर रूप से चोटिल हुवे है।  घटना के बाद दोनो घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है, जहाँ दोनो इलाजरत है। 

          बताया जाता है कि हादसे के दौरान पेड़ से टकराने में दोनो घायलों को सीने में चोट पहुँची है, जिस वजह से काफी देर तक अचेतन अवस्था मे भी रहे है।  घायलों की माने तो सामने से आ रही अनियंत्रित हाइवा ने कट मारा है, जिस वजह से हादसा कारित हुआ है।  सूत्रों की माने तो ये दोनों घायल ग्रह ग्राम जमडी से कुछ निजी काम से कटनी गए थे, वापसी के दौरान अमहा के आगे करकेली मार्ग हाइवे पर दुर्घटना का शिकार हुए है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow