अनियंत्रित पिकअप पलटी,चालक की मौके पर हुई मौत

Jun 3, 2023 - 11:15
 0  48
अनियंत्रित पिकअप पलटी,चालक की मौके पर हुई मौत

उमरिया।  नोरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम कालोनी में सड़क हादसे में पिकअप चालक के मौत की खबर है।बताया जाता है कि अनियंत्रित पिकअप एमपी 20 जीए 3671 में टमाटर लोड रहा है, किसी व्यापारी के यहां खाली कर वापस जबलपुर जा रहा था, तभी कलोनी के समीप पिकअप अनियंत्रित हुई और हादसे का शिकार हो गई। 

          सूत्रों की माने तो शुक्रवार की दोपहर करीब 2.30 पर हुए इस दर्दनाक हादसे के दौरान चालक दुर्घटनाग्रस्त पिकअप के जद में आ गया और उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।  सूत्रों की माने तो पिकअप मालिक जबलपुर निवासी है, जिन्हें घटना के बाद हादसे की जानकारी दी गई है।  स्थानीय ग्रामीणों की माने तो घटना की जानकारी सम्बंधित नोरोजाबाद पुलिस को दे दी गई है, जल्द ही पुलिस घटना स्थल पहुंचेगी।

    

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow