नवनिर्मित आरक्षक आवास लोकार्पण एवं स्मार्ट क्लास का हुआ उद्घाटन

उमरिया। दिनांक 22/08/ 2022 को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया में मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं अघो संरचना विकास निगम द्वारा नवनिर्मित 24 आरक्षक आवास का लोकार्पण एवं पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन अमित शाह केंद्रीय एवं सहकारिता मंत्री (भारत सरकार) के कर कमलों द्वारा शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश की अध्यक्षता में डॉ नरोत्तम मिश्रा गृह जेल संसदीय कार्य एवं विधि और विधाई कार्य मंत्री के विशिष्ट आतिथ्य में भोपाल से वर्चुअल माध्यम से किया गया।
इस दौरान न्यू पीटीएस कॉलोनी में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया जिसमें संस्था प्रमुख पुलिस अधीक्षक डॉ लक्ष्मी कुशवाह, श्रीमती इला तिवारी(IAS) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया, अभय गुप्ता एस.डी.ओ (फॉरेस्ट) उमरिया, श्रीमती दिव्या गुप्ता सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास उमरिया, दिव्य प्रकाश गौतम अध्यक्ष बाल कल्याण समिति उमरिया, राज्यवर्धन सिंह चंदेल सहायक यंत्री (MPPHC), उप पुलिस अधीक्षक लेख राम सिंह पीटीएस उमरिया, उप पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी पीटीएस उमरिया प्रभारी रक्षित निरीक्षक थान सिंह धुर्वे संस्था के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं उनके परिवार जन उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम समाप्ति पश्चात वृक्षारोपण भी किया गया।
What's Your Reaction?






