मंहगाई, बेरोजगारी और अग्निपथ योजना के विरोध मे कांग्रेस का प्रदर्शन 5 को

Aug 4, 2022 - 09:03
 0  30
मंहगाई, बेरोजगारी और अग्निपथ योजना के विरोध मे कांग्रेस का प्रदर्शन 5 को

उमरिया। मंहगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना आदि समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 5 अगस्त को प्रात: 11 बजे स्थानीय गांधी चौक मे धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।

          उक्ताशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रवक्ता अशोक गौंटिया ने बताया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा आवश्यक वस्तुओं पर बेतहाशा जीएसटी थोपने के कारण देश मे मंहगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी से आम युवा निराशा के गर्त मे है, वहीं  मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना लागू कर सेना मे भी ठेकेदारी पद्धति की शुरूआत कर दी है।

          इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस शुक्रवार को सुबह 11 बजे गांधी चौक मे विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी। जिसमे मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व विधायक अजय सिंह सहित जिला, ब्लॉक, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow