द्रौपदी मुर्मू जीतीं राष्ट्रपति चुनाव: CM शिवराज समेत MP के कई नेताओं ने दी बधाई, आदिवासी समाज में जश्न का माहौल

भोपाल। द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है। तीसरे राउंड की गिनती में ही उनको राष्ट्रपति बनने के लिए 50 प्रतिशत वोट मिल गए हैं। द्रौपदी मुर्मू देश की 15 वीं राष्ट्रपति होंगी। द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पीएम मोदी ने घर जाकर उनको जीत की बधाई दी है। वहीं मध्यप्रदेश में भी द्रौपदी मुर्मू की जीतने पर खुशी का लहर है।
सीएम शिवराज ने दी बधाई
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। उन्होंने कहा द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और अमृत महोत्सव के इस अवसर पर, यह देश का सौभाग्य है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एनडीए ने एक कर्तव्यनिष्ठ, समाजसेवी, समर्पित, जनसेवी अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने वाली हमारी बहन द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया। आज वह देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर निर्वाचित हो गई हैं। यह भारत के लोकतंत्र की खूबी है। अलग भाषा, अलग भेष, फिर भी अपना एक देश है। भारत अनेकों रंग में रंगा है और जनजातीय समाज हमारा प्रमुख अंग है। आज उसी समाज से आने वाली बहुमुखी प्रतिभा की धनी, आदरणीय द्रोपति मुर्मू जी अब भारत के राष्ट्रपति हैं। मैं हृदय से उनको बधाई देता हूं और मुझे पूरा विश्वास है “वह अपने कर्तव्य के निर्माण से देश की प्रतिष्ठा बहुत बढ़ाएंगी”।
कैबिनेट मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने दी बधाई
कैबिनेट मंत्री बिसाहू लाल सिह ने भी द्रोपति मुर्मू को जीत की बधाई देते हुए पीएम का आभार व्यक्त किया है। मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय नेतृत्व आदिवासियों का विकास चाहता है और आदिवासी समाज के लोगों को आगे लाना चाहता है।
आदिवासी समाज में जश्न का माहौल
खरगोन जिले के आदिवासी अंचल ग्राम केली में द्रोपति मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर रैली और आतिशबाजी कर लोगों ने जश्न मनाया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
What's Your Reaction?






