प्रयागराज से बिलासपुर जा रही बस घोघरी घाट पर पलटी, क़ई घायल

Apr 1, 2022 - 19:46
 0  111
प्रयागराज से बिलासपुर जा रही बस घोघरी घाट पर पलटी, क़ई घायल

उमरिया।  कोतवाली थाना अंतर्गत शहपुरा मार्ग स्थित घोघरी घाट के पास प्रयागराज से बिलासपुर जा रही बस सीजी 10 एएस 4483 अनियंत्रित होकर पलट गई है।  इस हादसे में दर्जन भर लोगो के घायल होने की खबर है।  शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे हुए इस हादसे के बाद घटना की जानकारी पर मौके पर जिम्मेदार पुलिस अधिकारी पहुंच गए है,वही घायलों को फौरी तौर से इलाज के लिए घटना स्थल 108 भी रवाना हो गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow