बांधवगढ़ विधायक मछेहा के ग्रामीणों की समस्याओं को किया दूर

Mar 13, 2022 - 22:48
 0  27
बांधवगढ़ विधायक मछेहा के ग्रामीणों की समस्याओं को किया दूर

उमरिया।  करकेली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछीया के ग्रामीणों की बडी समस्या राशन की दुकान को लेकर थी काफी परेशानियों का सामना कर 8/10 किलोमीटर दूर राशन लेने जाना पडता था जिससे बड़ी मुश्किलो का सामना कर नदी पार कर जाना पड़ता था जिसको लेकर परेशान थे वही ईस समस्या को बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह से एवं जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह सैयाम से कह सुनाई और आज  बांधवगढ़ के लाड़ले विधायक  शिवनारायण सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह सैयाम के प्रयास से मछेहा की जनता इस समस्या से निजात पाने में सफल रही।

          दिनांक 12/3/2022 से मछेहा के ग्रामीणों को उनके ग़ाम पंचायत से लगें सुन्दरी  राशन दुकान से राशन उठाव स्वयं जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह सैयाम बिछिया सरपंच एवं सुंदरी सरपंच माया सिंह उपस्थित होकर ग्रामीणों को राशन वितरण करवाया इस प्रयास से मछेहा के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है एवं जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह श्याम को और मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह को एवं भाजपा भाजपा सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow