पुलिस लाईन में केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार का हुआ शुभारंभ

Mar 11, 2022 - 18:08
 0  37
पुलिस लाईन  में केंद्रीय  पुलिस कल्याण भंडार का हुआ शुभारंभ
पुलिस लाईन  में केंद्रीय  पुलिस कल्याण भंडार का हुआ शुभारंभ
पुलिस लाईन  में केंद्रीय  पुलिस कल्याण भंडार का हुआ शुभारंभ

उमरिया । जिला पुलिस उमरिया के विभागीय अमले तथा आम जन की सुविधा के लिए नई सौगात लेकर आया है। केन्द्रीय पुलिस कल्याण भण्डार जिला पुलिस उमरिया द्वारा पुलिस लाईन उमरिया मे कैन्टीन का शुभारंभ शहडोल जोन के अतिरिकत पुलिस महानिदेशक दिनेशचंद सागर द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव , पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा, वन मण्डलाधिकारी मोहित सूद, एसडीओपी उमरिया भारती जाट, एसडीओपी पाली जितेंद्र सिंह जाट सहित पुलिस , होमगार्ड, अधिकारी , वन विभाग , शसस्त्र बल , जीआरपी, आरपीएफ सहित अन्य वर्दीधारी अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एपीसी सुशील मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत मे मोबाईल कैन्टीन को मुख्य अतिथियों द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। 
          अतिरिक्त पुलिस महानिर्देशक शहडोल जोन दिनेशचंद सागर ने कहा कि मध्यप्रदेश का पुलिस विभाग अपने अमले को तनाव रहित सेवा उपलब्ध करानें  के लिए संकल्पित है। उनकी आवश्यकताओ का आकलन कर उनके तथा उनके परिवार जनों के लिए विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। इस कड़ी मे पुलिस प्रशिक्षण शाला द्वारा पेट्रोल पंप की शुरूआत जिला पुलिस बल द्वारा केन्द्रीय पुलिस कल्याण भण्डार की शुरूआत की गई है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय पुलिस कल्याण भण्डार मे गुणवत्तायुक्त कैंटीन की सामग्री प्रदाय की जाएगी  तथा किस सामग्री मे कितनी कैलोरी होती है, उसका चार्ट लगाया जाएगा। 
          कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि कैन्टीन के माध्यम से उचित दर पर गुणवत्तायुक्त सामग्री आम जन को मिलेगी। इससे जहां बााजर मे गुणवत्तायुक्त सामग्री के विक्रय की प्रतिस्पर्द्धा बढ़ेगी वहीं गुणवत्ताहीन सामग्री का विक्रय हतोत्साहित होगा। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हां ने कहा कि कैन्टीन के भण्डार का संचालन गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के माध्यम से संचालित होगा। मध्यप्रदेश की मास्टर कैन्टीन बीएचईएल भोपाल मे स्थापित केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कैन्टीन को बनाया गया है। कैन्टीन संचालन हेतु सहायक पुलिस निरीक्षक कल्याण पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 10 लाख 50 हजार रूपये अग्रिम राशि के रूप मे प्रदाय किए गए है।

          इस कैन्टीन का लाभ पुलिस लाईन उमरिया मे निवासरत पुलिस प्रशिक्षण शाला विद्यालय उमरिया, होमगार्ड, आरपीएफ, जीआरपी, वन विभाग सहित आम आदमी भी उठा सकेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow