पानी मे तैरता इंसानी शव मिला, गांव में मचा हड़कंप

उमरिया। नोरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम कंचनपुर- भानपुरा के बीच घोरछत्र नदी में मौजूद बैगादहरा घाट में पानी मे तैरती किसी इंसानी लाश की खबर है। स्थानीय मीडिया साथी देव लाल सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में तैरते इंसानी शव को देख था, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पूरे मामले का पटाक्षेप हुआ है। इस मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है। जिस तरह से पानी मे तैरता अज्ञात इंसानी शव देखा गया है, वह सन्दिग्ध जान पड़ता है।
सूत्रों से मिली खबर की माने तो पानी मे तैरता शव नरवार 29 निवासी दयाराम चौधरी का साला हीरालाल उर्फ झलरिया चौधरी का शव होने की संभावना है, हीरालाल चौधरी पेशे से ट्रैक्टर मिस्री रहा है, और क़ई वर्षों से शहपुरा से ग्राम नरवार आकर ट्रैक्टर गाड़ी का काम कर जीवन यापन कर रहा था, परन्तु सूत्रों की माने तो अभी हाल के महीनों में मानसिक रूप से अस्वस्थ रहा है, हालांकि फिलहाल आधिकारिक रूप से मृतक की शिनाख्ती नही हुई है।
What's Your Reaction?






