बेलसरा में छुई खदान धसकी, महिलाओं समेत क़ई घायल

उमरिया। नोरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम बेलसरा स्थित छुई खदान धसकने से आधे दर्जन से अधिक घायल बताए जा रहे है। देर रात करीब 8.30 के आसपास हुए इस हादसे में क़ई महिलाओं के भी घायल होने की खबर है। घटना के बाद सभी घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया जा रहा है। घटना स्थल में देर रात हुआ ये हादसा किन कारणों से हुआ और देर रात इस अवैध खदान में किसकी परमिशन से मजदूर काम कर रहे थे, बड़ा सवाल है। फिलहाल इस मामले में घायल सोहन लाल पिता छोटेलाल 42 वर्ष,सरला बाई पति राम सुशील 40वर्ष, हीराबाई पति माखनलाल 29 वर्ष, सुंदरलाल पिता रमेश प्रसाद 32 वर्ष, नेमती बाई पति नत्थू लाल 30 वर्ष, पूजा बाई पति मानसाय प्रसाद 24 वर्ष को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है।
What's Your Reaction?






