सेवानिवृत्ति न्यायाधीश महेंद्र सिंह तोमर का अधिवक्ता संघ ने किया सम्मान

Aug 31, 2024 - 18:29
 0  37
सेवानिवृत्ति न्यायाधीश महेंद्र सिंह तोमर का अधिवक्ता संघ ने किया सम्मान

हमेशा याद रहेगा उमरिया – महेंद्र सिंह तोमार

उमरिया ।   प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र सिंह तोमर के आज सेवानिवृत्ति होने पर जिलाअधिवक्ता संघ उमरिया के द्वारा परंपरागत तरीके से उनका सम्मान किया गया।  सेवानिवृत्ति न्यायाधीश महेंद्र सिंह तोमर ने आज अधिवक्ता संघ उमरिया के कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि जिला अधिवक्ता संघ उमरिया के प्रत्येक अधिवक्ता का कार्य व्यवहार न्यायाहित में रहता है एवं मुझे ऐसा प्रतीत ही नहीं हुआ कि आज मैं यहां से सेवानिवृत्त होकर जा रहा हूं निश्चित रूप से यहां के अधिवक्ता एवं जिला वासियों का न्याय के लिए जो सहयोग मिला वह मेरे जीवन में स्मरणीय रहेगा उन्होंने कहा कि जब भी मौका मिलेगा मैं उमरिया आने का प्रयास करूंगा।

          कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता जय लाल राय, ओ पी मिश्रा ,के के सिंह ,रिजवान अहमद सिद्दीकी, दिनेश त्रिपाठी, यश कुमार सोनी, आर एस जायसवाल, श्रीमती अर्चना भट्ट, श्रीमती रचना गौतम, राजन खंडेलवाल, नरेन्द्र गिरी सहित अधिवक्ताओं ने संबोधन दिया।

          कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान न्यायाधीश अवधेश कुमार गुप्ता ए डी जे, श्री सुधीर चौधरी, श्री राम सहारे राज, विधीक सचिव जितेंद्र कुमार बिरोलिया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती वर्षा भाटी अतिरिक्त मुख्य मजिस्ट्रेट श्रीमती वीणा खालको, न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष धुर्वे, मोहन डाबर एवंश्रीमति पल्लवी सिंह उपस्थिति रही।

          कार्यक्रम में जिलाअधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति श्री तोमर साहब का न्यायिक कार्य अत्यंत गरिमामय एवं लोगों को न्याय देने के अनुक्रम में स्मरणीय रहेगा।  श्री तोमर न्यायाधीश के अलावा एक श्रेष्ठ व्यक्तित्व के धनी है न्यायपालिका में व्यक्तित्व के धनी न्यायाधीश के रूप में आपकी पहचान उमरिया जिला सदैव याद करता रहेगा।  श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में श्री तोमर के उज्जवल भविष्य की उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ रहने की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन जिलाअधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव राजाराम हरवानी ने किया।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता राजकुमार सिंह चौहान सुरेश चंद्र मित्रानी, राजाराम राय, अशोक तिवारी, भारत अग्रवाल सूर्य प्रकाश गुप्ता, बलभद्र मिश्र, शेख इजराइल, तरुण पांडे, केशव यादव, केपी सिंह, काउंसलिंग सिंह, राणा कौशलेंद्र सिंह, नर्मदा राय, धनशाह यादव, सुरेश रजक, अजीत सिंह, देव बहादुर सिंह, योगेंद्र गौतम, ओंकार नाथ तिवारी, योगेंद्र नारायण सिंह, वेंकटेश पुरी गोस्वामी, विवेक तिवारी, राकेश गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, अरुण गुप्ता, हरिहर तिवारी, रवि वर्मा, श्रीमती उषा गुप्ता, अजीत सिंह, नरेंद्र तिवारी, राजाराम राय, सत्यम त्रिपाठी, सतीश पांडे, राजकुमार यादव, देव आनंद स्वामी, विनोद तिवारी, भास्कर द्विवेदी, दिनकर तिवारी, आनंद श्रीवास्तव, मनोज त्रिपाठी, वीरेंद्र कुशवाहा, रजनीश दुबे, नरेंद्र गौतम, रमाकांत त्रिपाठी, सुखबादन महोबिया, भोला यादव, दयाशंकर गौतम, मोहम्मद नासिर, तेजपुर गोस्वामी, आनंद मिश्रा, दिनेश वैश्य, उमेश राय, धर्मेंद्र त्रिपाठी, दुर्गा गुप्ता, कुलदीप द्विवेदी, भारी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।  कार्यक्रम पश्चात प्रधान न्यायाधीश महेन्द्र सिंह तोमर ने न्यायालय परिसर में वृक्ष रोपण किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow