महिला सुरक्षा की परिचायक बनी डायल 100 सेवा

उमरिया। जिला उमरिया के थाना नौरोजाबाद के अंतर्गत कर्री गाँव में एक महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा हो रही है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 20-08-2024 को शाम 06:30 बजे प्राप्त हुई।सूचना प्राप्ति पर तत्काल नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक अवदेश दाहिया एवं पायलेट अनंत शर्मा ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि महिला मालती बाई पति मंगल सिंह को असहनीय प्रसव पीड़ा हो रही थी, अस्पताल पहुँचने का अन्य कोई साधन उपलब्ध नहीं होने पर परिजनों ने डायल-112/100 नंबर पर कॉल कर मदद माँगी थी। डायल-112/100 जवानों ने पीड़ित महिला को परिजन के साथ एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर घुलघुली अस्पताल मे भर्ती करवाया जहाँ महिला ने प्रसव उपरांत स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया। डायल-112/100 जवानों की तत्परता से प्रसूता महिला को समय पर उपचार मिला।
What's Your Reaction?






