अपने दो बच्चों के साथ लगाई थी फांसी, कारण अज्ञात

Jun 17, 2024 - 17:55
 0  102
अपने दो बच्चों के साथ लगाई थी फांसी, कारण अज्ञात

सुमित तोमर जिला ब्यूरों, मैहर।  देवी की पहाड़ी के पीछे तीन लोगों के सुसाइड करने की खबर मिली।  मौके पर पुलिस ने जाकर देखा तो तीन में से दो पुरुष और एक महिला है तीनों ने सुसाइड किया है गले में फांसी का फंदा है, सुसाइड 4 से 5 महीने पहले किया गया लग रहा है, क्योंकि तीनों व्यक्तियों के शरीर पर ठंड के कपड़े हैं।

          मौके पर मैहर एसपी सुधीर अग्रवाल, मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी, देवी चौकी प्रभारी एमके गौतम पहुंचे, फिलहाल पुलिस ने पूरे एरिया को सील कर दिया है और मामले की जांच कर रही है।

          बताया जा रहा तीनों मृतक सीधी जिले के रहने बाले है, महिला ने अपने दो बेटों के साथ फांसी लगाई थी।  मृतको के बारे में पुलिस को अहम जानकारी मिलीहै, मृतको की पहचान के लिए परिजनों से पुलिस ने  संपर्क  किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow