विश्व पर्यावरण दिवस पर साफ़ सफाई अभियान जारी

Jun 5, 2024 - 10:55
 0  13
विश्व पर्यावरण दिवस पर साफ़ सफाई अभियान जारी

उमरिया I जिले के घुलघुली स्थित पटपरिया नाला में कलेक्टर धरणेन्द्र जैन की अगुवाई में श्रम दान कर साफ सफाई की गई है। इस दौरान कलेक्टर धरणेन्द्र जैन के अलावा बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह समेत जिम्मेदात अधिकारी एवम स्थानीय जनो की भूमिका सराहनीय रही। विश्व पर्यावरण दिवस पर करकेली जनपद अंतर्गत ग्राम घुलघुली स्थित शांति धाम में भी साफ सफाई की गई। जल गंगे संवर्धन अभियान अंतर्गत 01जून से 15 जून तक जिले के अलग अलग नदी नालों के सफाई की मुहिम चलाई जानी है, जिससे नदियों के जीणोद्धार और जल संवर्धन की दिशा में बेहतर सफलतम प्रयास हो सके।

          इसी तारतम्य में बुधवार की सुबह से ग्राम घुलघुली में मौजूद तालाब से जुड़े पटपरिया नाला को स्वच्छ करने की दिशा में स्थानीय जन, अधिकारी, जन प्रतिनिधियों ने श्रम दान किया है। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम परसेल के नंदनवन में पौधारोपण किया गया है, इस मौके पर सरपंच वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow