बाईक के साथ अज्ञात शव मिला सेहराई पुल के पास

उमरिया I मानपुर थाना अंतर्गत धमोखर के करीब सेहराई पुल में किसी अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक के शव के करीब ही उसकी बाइक भी है, जिससे कयास लगाया जा रहा है कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। घटना कब हुई है और किन परिस्थितियों में हुई है, फिलहाल साफ नही है, हालांकि इस मामले की जानकारी सम्बन्धित मानपुर पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद पुलिस की मदद से युवक के शव को मानपुर अस्पताल ले जाया गया है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि अज्ञात मृत युवक मंगल पिता चंदू बैगा उम्र करीब 35 वर्ष है,जो सुबह 11 बजे अपने ग्रह ग्राम रोहनिया से बहन को छोड़ने ग्राम खेरवा आया था, बहन को छोड़कर वापस रोहनिया आते समय सड़क हादसे का शिकार हुआ है, हालांकि मृत युवक की शिनाख्ती को लेकर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नही हो सकी है।
What's Your Reaction?






