पिकअप के पलटने से दर्जन भर से अधिक बाराती घायल

May 14, 2024 - 11:27
 0  317
पिकअप के पलटने से दर्जन भर से अधिक बाराती घायल

उमरिया I  नोरोजाबाद थाना अंतर्गत डिंडौरी जिले से बारात लेकर ग्राम करौंदी आई पिकअप वाहन ग्राम नवसेमर के पास हादसे का शिकार हुई है, इस घटना में दर्जन भर से अधिक सवार लोगो के घायल होने की खबर है।

          सूत्रों की माने तो दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में दो दर्जन से अधिक सवारी मौजूद रही है।घटना के बाद सभी घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया जा रहा है, हादसे में कई घायल गम्भीर बताये जा रहे है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow