नाना के घर गए युवक ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात

Mar 29, 2024 - 23:11
 0  164
नाना के घर गए युवक ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात

उमरिया I  कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम घुंसु में नाना के घर घूमने आए युवक ने घर के बाहर लगे आम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगा अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। 

          बताया जाता है कि मृतक युवक दिलीप पिता दलपत सिंह उम्र करींब 32 वर्ष निवासी रोहनिया का रहने वाला था, अभी हाल के दिनों में ग्राम घुंसु अपने नाना जगदीप सिंह के घर आया था, इसी बीच अज्ञात कारणों से पेड़ पर फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया है।

          घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है और ज़रूरी कार्यवाही कर शव को कब्जे में ली है।सूत्रों की माने तो शुक्रवार दोपहर चिकित्सक दल ने पीएम आदि कार्यवाही पूर्ण की है, ततपश्चात पुलिस शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दी है।  युवक ने आतमघाती कदम क्यों उठाया फिलहाल साफ नही हो सका है, हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में मर्ग कायमी की है और हादसे की तफ्तीश में जुट गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow