बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यावरण सुरक्षा एवं श्रमिक सुरक्षा हेतु आमरण अनशन 01 मार्च से शुरू - विनोदभट्ट

उमरिया । 01 मार्च 2024 से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया पर्यटन गेट ताला में मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ के प्रदेश सचिव विनोद भट्ट के द्वारा पर्यावरण सुरक्षा एवं श्रमिक सुरक्षा हेतु आमरण अनशन में निम्न समस्याओं के समाधान हेतु बैठा गया है।
1- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया के वन परिक्षेत्र मानपुर, पनपथा बफर जोन में लापरवाही पूर्वक वन अधिकार पत्र देने के कारण इन क्षेत्रों में अतिक्रमण का दबाव बढ़ा है इसीलिए लगातार ग्रामीणों को हिंसक जानवरों द्वारा मौत के घाट उतारा जा रहा है। और इन्हीं परिक्षेत्र में 15 बांघो के साथ कई वन्य जीव की मौतें होती है। अतः उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर वर्ष 2005-06 से 2015-16 की कार्य आयोजना तैयार की कक्ष इतिहास के माध्यम से समय - सीमा तय कर समय में जांच कार्यवाही कर वन भूमि सुरक्षित करने की दया करें ताकि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पहचान बनी रहे।
2- मध्यप्रदेश प्रदेश के वन विभाग समस्त टाइगर रिजर्व में कार्यरत सुरक्षा श्रमिकों को '' समिति श्रमिक" कहा जाता है जबकि ये श्रमिक 24 घंटे अपने जान की परवाह किए बगैर वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा के साथ ही विभाग के महत्व पूर्ण कार्य जैसे लिपिक, वाहन चालक, महावत, बैरियर गार्ड, वायरलेस ऑपरेटर, कम्प्यूटर आपरेटर, आदि कार्य किया जाता है। इन्हें समिति श्रमिक कहना इनके मानवाधिकार का हनन है। अतः जिस प्रकार अन्य विभागों में श्रमायुक्त दर पर वेतन पाने वाले श्रमिकों को दैनिक वेतन भोगी मानते हुए स्थाई कर्मी बनाया गया है उसी प्रकार मध्यप्रदेश वन विभाग समस्त टाइगर रिजर्व में कार्यरत सुरक्षा श्रमिकों को भी समय सीमा तय कर समय स्थाई कर्मी बनाया जाए।
4 - संजय, कान्हा, पन्ना, नर्मदापुरम, बांधवगढ़ आदि टाइगर रिजर्व में कार्यरत सुरक्षा श्रमिकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। शंकर के द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापन पत्रों के अनुसार तत्काल मूलभूत सुविधा प्रदान की जाए।
इनका कहना है-
जब तक समस्याओं का समाधान मुख्यमंत्री जी नहीं कर लेते तब तक भूख हड़ताल चलती रहेगी, चाहे मुझे जान देना पड़े।
- प्रदेश सचिव -विनोद भट्ट मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ भोपाल
What's Your Reaction?






