कोरेक्स और गांजे सहित दो आरोपी धरे गए, दो बाइक भी जपत

Feb 29, 2024 - 01:18
 0  45
कोरेक्स और गांजे सहित दो आरोपी धरे गए, दो बाइक भी जपत

उमरिया ।  जिले में एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में नशे के विरुद्ध छेड़े गए अभियान में पुलिस को चार दिनों के अंदर दूसरी बड़ी सफलता मिली है।  दरअसल नोरोजाबाद थाना अंतर्गत कोरेक्स और गांजे के अवैध परिवहन में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में नोरोजाबाद पुलिस को सफलता मिली है।

          सूत्रों की माने तो इस मामले में पुलिस ने ग्राम नरवार निवासी धन कुमार पिता रामशरण वैष्णव उम्र 28 वर्ष एवम अफसर पिता स्व अनवर अली उम्र 38 वर्ष निवासी कंचनपुर को गिरफ्तार किया है, इन दोनों आरोपियों के पास से 150 शीशी कोरेक्स एवम करींब 2 किलो से अधिक गांजा की जप्ती बताई जा रही है।

          सूत्रों की माने तो पुलिस इस मामले में गिरफ्तार दोनो आरोपियों को बुधवार को सम्मानीय न्यायालय में पेश करेगी। इस मामले में आरोपियों के पास से दो बाइक भी जपत की गई है, जो अवैध परिवहन के दौरान आरोपी इस्तेमाल करते थे।

          आपको बता दे, अभी चार दिन पूर्व शनिवार को कोतवाली पुलिस ने अवैध गाँजे की बिक्री में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, अब चार दिन बाद बुधवार को नोरोजबाद पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow