सिया राम गौरक्षा सेवा आश्रम में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

उमरिया। देश भर में आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में जहां देश के नागरिकों ने उत्साह उमंग से सहभागिता की, उसी क्रम में सिया राम गौरक्षा सेवा आश्रम द्वारा उमरिया प्रदेश कार्यालय और बरबसपुर गौरक्षा सेवा आश्रम में उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता ललित दुबे उपस्थित रहे वहीं अध्यक्षता संस्थान के सचिव सुनील सोनी ने की। प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि ललित दुबे ने झंडा फहराया और सेवा आश्रम के उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ललित दुबे ने कहा कि यह प्रसन्नता और गर्व का दिन है जब सारा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है आज हमको इस अवसर पर यह याद रखना चाहिए कि संविधान ने सभी देशवासियों को समता, समानता, विश्वबन्धुत्व का संदेश दिया है। संविधान हमको अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों की जिम्मेदारी देता है। पहले संविधान हमारे अधिकार सुनिश्चित करता था आज हमको यह सुनिश्चित करना है कि संविधान सलामत रहे और मजबूत हो।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुनील सोनी ने कहा कि इस महान अवसर पर हमको उन सभी महान देशभक्तों को याद करना चाहिए जिनकी कुर्बानियों ने हमे इस स्वतन्त्र देश में जीने का अवसर दिया। हम सभी को मिलकर देश को बेहतर बनाना है और सभी को सामूहिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है।
वहीं संस्थान के संस्थापक विरेंद्र बालकदास ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनता को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के आखिर में सभी को प्रसाद वितरण किया गया, इसी क्रम में सिया राम गौरक्षा सेवा आश्रम बरबसपुर में भी झंडा फहराया गया और ग्रामीण जनों को भोजन प्रसादी बांटी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थान के संरक्षक आर एन सरकार, अशोक मिश्रा, नारायण तिवारी के साथ साथ संस्थान के कार्यकर्ता शिवभान सिंह, राहुल, पिंटू, प्रकाश कुशवाहा, गुड्डा आदि साथी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






