26 सितंबर को हुए हिंसक घटना में आरोपी दयाराम की इलाज के दौरान हुई मृत्यु, शव परिजनों को सौंपा गया

Nov 21, 2023 - 10:38
 0  95
26 सितंबर को हुए हिंसक घटना में आरोपी दयाराम  की इलाज के दौरान हुई मृत्यु, शव परिजनों को सौंपा गया

उमरिया।  26 सितंबर राजनीतिक हिंसा का आरोपित 62 वर्षीय दयाराम पिता सुखलाल सिंह निवासी हिरौली का अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को मिल गया है।  सोमवार की दोपहर करीब 4.30 बजे जबलपुर मेडिकल कालेज से अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव लेकर रवाना भी हो गए है।

          विदित हो कि रविवार की सुबह इलाज के दौरान दयाराम की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद ज़रूरी कार्यवाही कर पीएम आदि करा पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

          आपको बता दे 26 सितंबर को गोंगपा और पुलिस के बीच हिंसक मुठभेड़ हुई थी, जिसमे क़ई पुलिस अधिकारी-कर्मचारी गम्भीर रूप से चोटिल हुए थे, इसी मामले में चार दर्जन के करींब आरोपियों में मृतक दयाराम भी आरोपी रहा है।  पुलिस इस पूरे मामले में हाई अलर्ट पर है, संभावना जताई जा रही है कि इस पूरे मामले को सियासी रसूखदार राजनीतिक रंग दे सकते है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow