सघन जांच अभियान में पाई गई तीन लाख से ऊपर की रकम

Oct 27, 2023 - 19:50
 0  147
सघन जांच अभियान में पाई गई तीन लाख से ऊपर की रकम

उमरिया। दिनांक 26 /10 /23 को थाना चंदिया अंतर्गत आने वाले फॉरेस्ट महानदी बेरियर पर लगी हुई एसएसटी टीम द्वारा समय 4:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे के बीच सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, अभियान के तहत गाड़ी नंबर mp21 cb2297 स्विफ्ट सफेद कलर की गाड़ी को चेक किया गया, जिसमें उपस्थित आनंद राम तोमर, अशोक वाधवानी दोनों निवासी कटनी के कब्जे से 357000 (तीन लाख संतावन हजार रूपए) नगदी बरामद किए गए। 

          बरामदी के पश्चात उक्त दोनों व्यक्ति से प्राप्त राशि के संबंध मे वैध दस्तावेज चाहे गए, लेकिन वैध दस्तावेज एवं पैसे रखने का कोई पर्याप्त कारण ना बता पाने के पश्चात उक्त समस्त राशि को उपस्थित आरआई नयन सिंह के द्वारा पंचनामा बनाकर संपूर्ण राशि जप्त की गई। 

          संपूर्ण कार्यवाही में उपस्थित एसएसटी टीम आर आई नयन सिंह, तहसील चंदिया, प्रधान आरक्षक 250, शरद सैनी थाना चंदिया नगर पालिका से हरी दिन कॉल नगर परिषद चंदिया की भूमिका रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow