अस्पताल में आधुनिक सुविधा होने के बाद भी हादसे का शिकार हुई महिला को किया गया जबलपुर रेफर

May 30, 2023 - 10:43
 0  46
अस्पताल में आधुनिक सुविधा होने के  बाद भी हादसे का शिकार हुई महिला को किया गया जबलपुर रेफर

उमरिया।  मुख्यालय स्थित रात करीब 7.30 बजे सूर्या होटल के करींब 37 वर्षीय गंगा बाई पति संजू बर्मन निवासी (पंजाब नेशनल बैंक के पास) वार्ड 15 सड़क हादसे का शिकार हुई है। बताया जाता है कि हादसे में घायल महिला के सर पर गम्भीर चोट के निशान है, जिन्हें प्राथमिक उपचार कर शासकीय चिकित्सको ने जबलपुर रेफर का परामर्श दिया है। 

          घटना को लेकर बताया जाता है कि महिला बाजार की ओर से वापस पंजाब बैंक स्थित अपने मकान पैदल जा रही थी,तभी पीछे से आ रही अज्ञात अनियंत्रित कार हादसे को अंजाम दी है।विदित हो कि पीड़ित महिला का पति संजू बर्मन स्टेट बैंक के सामने फुटपाथ पर छोटे मोटे काम कर परिवार का जीविकोपार्जन करता रहा है, इस हादसे ने गरीब परिवार को अंदर से तोड़ कर रख दिया है।

          सूत्रों की माने तो घटना को अंजाम देकर अनियंत्रित कार मौके से फरार हो गई है,जबकि दुर्घटना के बाद मानवीय दृष्टिकोण से चालक को घटना स्थल पर रुकना था और पीड़ित महिला को तत्काल इलाज कराने प्रयास करने की ज़रूरत थी,पर अफसोस ऐसा नही हुआ, जिस वजह से घटना स्थल से जिला अस्पताल पहुंचने तक काफी रक्तस्राव हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow