अवैध निर्माण पर चला नपा का बुलडोजर

May 16, 2023 - 11:12
 0  63
अवैध निर्माण पर चला नपा का बुलडोजर

शहडोल। खुद को प्रदेश सरकार के कैबिनेट और जिले के पालक मंत्री रामखेलावन पटेल का रिश्तेदार बताने वाले डॉक्टर कुलदीप पटेल और उनकी पत्नी श्रीमती नीलम पटेल ने आज नगर पालिका शहडोल के शासकीय कर्मचारियों से बदतमीजी की और उनके साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट की इस पूरे मामले के संदर्भ में बताया गया कि एक्शन अस्पताल के संचालक भारतीय जनता पार्टी के ब्यौहारी के नेता शत्रुघन पटेल को अपना रिश्तेदार बताने वाले कथित डॉक्टर के अवैध निर्माण पर आखिरकार प्रशासन, पुलिस के सहयोग से नगर पालिका प्रशासन ने हटाना शुरू कर दिया। हालाकि इससे पूर्व डॉक्टर कुलदीप पटेल एवं उनकी पत्नी सहित परिवार के लोग जेसीबी सामने बैठ गये, जिसके बाद पुलिस द्वारा सभी को हटाया गया और नगर पालिका ने अपनी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही शुरू की।

यह था मामला
          डॉक्टर कुलदीप पटेल ने शहडोल नगर पालिका अंतर्गत इंदिरा चौक से बस स्टैंड जाने वाले मार्ग में एक भूखंड बीते वर्षाे क्रय किया था, जहां बिना निर्माण की अनुमति के ही निर्माण किया जा रहा था, जिस के संदर्भ में नगर पालिका ने निर्माण न करने का नोटिस भी जारी किया था। बीते दिन ही उक्त निर्माण स्थल के आस-पास के दर्जनों रहवासी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक से शिकायत पत्र लेकर मिले थे, जिसमें आरोप लगाए गए थे कि उसके द्वारा यहां अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है, जिससे आम निस्तार के रास्ते बंद हो जाएंगे। इसके बाद भी जिला प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। कुछ घंटे पहले नगर पालिका शहडोल की टीम मौके पर निर्माण कार्य रुकवाने के संदर्भ में पहुंची थी, जिसके साथ दोनों पति-पत्नी के द्वारा अभद्रता की गई और शासकीय काम में व्यवधान उत्पन्न करते हुए शासकीय काम पर गए कर्मचारी के साथ धक्का-मुक्की की गई, यह भी जानकारी सामने आई कि यह निर्माण कार्य चोरी छुपे बीती रात को भी किया जा रहा था, जिसे नगरपालिका के कर्मचारियों ने आकर रोका था, लेकिन सुबह होते-होते फिर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था।



          आस-पास के रहवासियों का मानना है कि डॉक्टर कुलदीप पटेल और उनकी पत्नी श्रीमती नीलम पटेल भाजपा के नेता शत्रुघ्न पटेल जोकि रिश्ते में प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल के समधि या अन्य रिश्तेदार लगते हैं, उनके द्वारा पूरे जिला प्रशासन पर दबाव डाला जा रहा है। नाम में छुपाने की शर्त में नगरपालिका के साथ ही राजस्व अमले के अधिकारी, पुलिस विभाग के जिम्मेदार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अधिकारी इस बात को भी स्वीकार करते हैं कि सीधे मंत्री का फोन पर कार्यवाही ना करने के लिए आता है तथा अवैध अतिक्रमण की छूट देने के लिए वहां से फोन आता है, लेकिन नगर पालिका द्वारा अंततः अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर शिकायतकर्ताओं को यह बता दिया कि काननू सबके लिए बराबर है। अब देखना यह है कि डॉक्टर कुलदीप पटेल पर पुलिस और प्रशासन क्या शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने एवं शासकीय कर्मचारियों से धक्का-मुक्की के साथ ही अभद्रता करने पर क्या मामला पंजीबद्ध करती है या नहीं।

नदारद रहे स्थानीय भाजपा नेता
          सोमवार को दोनों डॉक्टर पति एवं पत्नी ने हद लांघी और शासकीय काम में व्यवधान पैदा कर दिया, अचरज की बात तो यह है कि काफी समय बीतने के बाद भी सूचना मिलने के उपरांत पुलिस की टीम वहां पर नहीं पहुंची थी और शासकीय कर्मी भाजपा नेता के रिश्तेदार के दबाव के आगे खुद को असहाय महसूस कर रहे थे। जिस स्थान पर यह विवाद हुआ है, वहां सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच चुके हैं और यह बात पूरे शहर में फैलती गई, हालाकि इसे पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी की जमकर किरकिरी हुई है, साथ ही लोग खुलकर प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल और उनके रिश्तेदारों के द्वारा की जा रही मनमानी को भी चर्चा की, मजे की बात तो यह है कि इस पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष, स्थानीय विधायक जयसिंह मरावी ने कोई पहल इससे पूर्व नहीं की। भाजपा शासन काल में अवैध निर्माण रोकने गये मयंक मिश्रा राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक धर्मेन्द्र सोनी, राम जी वर्मा, नीलमन बैगा, रामचरण बैगा, शिवेन्द्र पाण्डेय, फायर विभाग से मोहम्मद इजरायल खान, सरोज अहमद, भवन अधिकारी शरद द्विवेदी, मनीष वर्मा, मृगेन्द्र वर्मा, दुर्गेश गुप्ता, भूपेश कोहरे के साथ भाजपा पदाधिकारियों को अपना रिश्तेदार बताने वाले कथित डॉक्टर द्वारा अभद्रता के साथ कार्याे में व्यवधान भी पैदा किया गया।

Source  : online. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow