कांग्रेस की पत्रकार वार्ता आज 9 मई को-नईम

May 9, 2023 - 22:47
May 9, 2023 - 22:53
 0  57
कांग्रेस की पत्रकार वार्ता आज  9 मई को-नईम

उमरिया।  जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता एवं पत्रकार वार्ता के उमरिया जिले के समन्वयक मो0 नईम द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि दिन-मंगलवार 9 मई को दोपहर 2 बजे से होटल बांधवगढ़ में जिला कांग्रेस उमरिया द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई है।
          उक्त पत्रकार वार्ता को जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय सिंह  जी,प्रदेश कांग्रेस महामंत्री उमरिया जिले के संगठन  प्रभारी श्री जगदीश सैनी जी व जिला संगठन मंत्री श्री संजीव खण्डेलवाल जी कांग्रेस की नारी सम्मान योजना व अन्य मुद्दों को लेकर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को  संबोधित करेंगे।
          कांग्रेस प्रवक्ता मो0 नईम ने कहा-उक्त प्रेस वार्ता पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के द्वारा नारी सम्मान योजना का शुभारंभ करने व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रू. आर्थिक सहायता और 500 रू. में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा व अन्य मुद्दों पर प्रेस वार्ता आयोजित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow