3 मई से नही देंगे चिकित्सा सेवा, लम्बित मांगों को लेकर लिया गया निर्णय

May 2, 2023 - 03:21
 0  30
3 मई से  नही देंगे चिकित्सा सेवा,   लम्बित मांगों को लेकर लिया गया निर्णय

उमरिया।  मध्यप्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ शाखा उमरिया के जिलाध्यक्ष डॉक्टर मुकुल तिवारी ने बताया कि हम सभी प्रदेश के चिकित्सा अधिकारियों की वर्षों से लम्बित मांगों को लेकर महासंघ ने पूर्व में 17 फरवरी 2023 को प्रदेश व्यापी आंदोलन किया गया था लेकिन मुख्यमंत्री जी के आश्वासन और जनहित को ध्यान में रखते हुए सभी चिकित्सक काम पर लौट आये थे लेकिन हमारी मांगों पर कोई ध्यान नही दिया गया है।

          इसलिए महासंघ ने निर्णय लिया है कि आज प्रदेश भर में सभी चिकित्सक काली पट्टी बांध कर विरोध प्रकट करेंगे। यदि इस पर ध्यान नही दिया जाता है तो कल 2 मई को 2 घंटे के लिए काम बंद किया जाएगा और यदि उस पर भी सरकार घ्यान नही देती है तो 3 मई से समूचे प्रदेश के चिकित्सक अनिश्चितकालीन सम्पूर्ण चिकित्सकीय कार्य बंद किये जायेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन की होगी।

          हमारी मांग है कि प्रदेश के चिकित्सकों के सभी संवर्गों के लिए DACP योजना को लागू करने हेतु मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर जो दिनांक 17 फरवरी 2023 को अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ, मध्यप्रदेश शासन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था। जो उच्च अधिकारियों द्वारा समिति के सर्वसम्मति उपरांत प्रस्तुत प्रतिवेदन के निर्णय को परिवर्तित किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं, चिकित्सक महासंघ के 10,000 चिकित्सक साथी प्रतिवेदन के निर्णय को परिवर्तित किये जाने के प्रयास से आक्रोशित एवं उद्वेलित है।

          उस निर्णय को लागू न करके समस्त 10000 शासकीय चिकित्सकों के साथ वादाखिलाफी की जा रही हैं।  इसलिए प्रदेश के सभी 10 हजार चिकित्सक मजबूरन 3 मई से अनिश्चितकालीन चिकित्सकीय कार्य बंद करने जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow