MP में 65 पार के विधायक-पूर्व विधायकों पर संकट, BJP में हो रहा उम्रदराज नेताओं के प्रभाव का आकलन, तीन तरह की सूची हो रही तैयार, 33 बड़े नेता दायरे में

भोपाल। मध्यप्रदेश बीजेपी में 65 पार के विधायक और पूर्व विधायकों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। प्रदेश में 65 साल या इससे अधिक उम्र के बीजेपी विधायकों और टिकट के दावेदारों की राह इस बार कठिन हो सकती है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी उम्रदराज नेताओं की सूची तैयार कर रही है। प्रदेश स्तर से सूची अप्रैल में ही तैयार कर ली जाएगी। बताया गया कि इसके दायरे में करीब 33 बड़े नेता आएंगे।
2018 के चुनाव में उम्र का क्राइटेरिया तय करने की कवायद हुई थी, लेकिन पूरी तरह लागू नहीं हो पाया था। पहली बार इस तरह की सूची टिकट की कवायद शुरू हो रही है। बताया गया कि तीन तरह की सूची तैयार हो रही है। जिसमें 60 पार के विधायकों, 65 पार के नेताओं और 70 पार के नेताओं की सूची तैयार होगी। 65 पार के विधायकों को टिकट देने न देने का क्राइटेरिया तय होगा। प्रभाव के आकलन के आधार पर अलग से क्राइटेरिया तय किया जाएगा।
बता दें कि 2018 के चुनाव से पहले भाजपा ने 50 से अधिक विधायकों के टिकट काटे थे। सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक में इस बार कई विधायकों के टिकट काटे गए हैं। गुजरात चुनाव में भी काफी परिवर्तन हुआ था। इसे देखते हुए मध्यप्रदेश में भी यहीं संभावनाएं बन रही हैं।
Source: online.
What's Your Reaction?






