शहडोल में बिजली गिरने से एक महिला की मौत, 4 घायल

Mar 27, 2023 - 10:21
 0  33
शहडोल में बिजली गिरने से एक महिला की मौत, 4 घायल

 शहडोल।  जिले में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हुई है, जबकि 4 लोग घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं किसानों को भी नुकसान हुआ है। 
           शहडोल जिले में बारिश से हुई,  दो अलग अलग घटनाओं में एक की मौत और 4 लोग घायल हो गए। पहली घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के माननी टोला की है, जहां 45 वर्षीय ग्रामीण महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के दर्शिला चौकी की है। जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए।

          बताया गया कि परिवार महुआ बिनने गया था, इस दौरान यह हादसा हो गया। घायल में डेढ़ माह का बच्चा समेत सीता सिंह गोंड़, रामचरण सिंह गोंड़, मुन्नी बाई घायल हुई है, जिन्हें इलाज के लिए दर्शिला समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

           बता दें कि शनिवार को प्रदेश के जबलपुर, ग्वालियर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई थी। बाकी के जिलों में मौसम शुष्क रहा। वहीं मौसम विभाग ने रविवार को जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की आशंका जताई है।

Source: online. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow