बर्फ से ढकी सड़क,ओले देख हो जाएंगे हैरान

Mar 20, 2023 - 11:10
 0  22
बर्फ से ढकी सड़क,ओले देख हो जाएंगे हैरान

डिंडोरी ।  जिले में मौसम परिवर्तन आफत का सबब बन कर आया है। दो दिनों में मौसम के बदलाव और बारिश ने ठंड की वापसी करा दी है। रविवार को सुबह से ही बारिश के आसार नजर आ रहे थे। रविवार को शाम होते होते बारिश के साथ ओलों ने अपना कहर बरपा दिया और सड़क व खेत में ओलों की सफेद चादर बिछ गई।
           ओलो से  डिंडौरी के बजाग इलाके में बर्फ की चादर बिछ गई यहां से गुजरने वाली स्टेट हाइवे बर्फ से पूरी तरह ढक गई।सड़क से गुजरने राहगीर कुछ देर के लिए फंस गए थे।खेतों और सड़क पर बिछी बर्फ से सफेद चादर लोग ताज्जुब मान रहे थे।वही बेमौसम भारी बरसात और ओले गिरने किसानो के लिए आफत बन गई हैं उनकी खड़ी फसल पूरी तरीके से बर्बाद हो गई हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow