जिला जेल में मनाया गया रंग उत्सव

Mar 12, 2023 - 10:51
 0  18
जिला जेल में मनाया गया रंग उत्सव

उमरिया।  होली के शुभ अवसर पर जिला जेल उमरिया में बड़े हर्ष व उल्लास के साथ परिरुद्ध कैदियों ने रंग उत्सव मनाया। 

          जेल अधीक्षक डी के सारस ने बताया कि जिला जेल में परिरुद्ध कैदियों के लिये होली उत्सव का आयोजन किया गया।  बंदियों को गुलाल अबीर उपलब्ध कराकर भाई चारे, आपसी प्रेम सौहार्दपूर्ण होली के  गीत, फाग, नृत्य के साथ बंदियों को अनुशासन में रहते हुए होली पर्व को मनाने की शुभकामनाएं दी गई।

          जिला उप जेल अधीक्षक एम एस मरावी के द्वारा भूल, गलती को माफ कर स्वयं के जीवन में अच्छा आचरण, व्यवहार करने समझाईस देकर बंदियों को टीका लगा शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर जेल में कार्यरत सभी अधिकारी/कर्मचारियो ने भी रंग उत्सव मनाया। इस अवसर पर  जिला जेल के सभी अधिकारी, कर्मचारी उपास्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow