मध्यप्रदेश शासन लिखे वाहनो में खुलेआम घूम रहे आम लोग

Mar 7, 2023 - 10:45
 0  55
मध्यप्रदेश शासन लिखे वाहनो में खुलेआम घूम रहे आम लोग

उमरिया/मानपुर।  विधानसभा मुख्यालय में इन दिनों चारपहिया वाहन में  मध्यप्रदेश शासन लिखवा कर आम जन को घूमते कहीं भी देखा जा सकता है। ऐसा ही एक संदिग्ध वाहन मानपुर मुख्यालय के मेंन मार्केट में देखने को मिला जिसकी शिकायत मानपुर थाने में की गई शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचे थानेदार भूपेंद्र पंत ने जानकारी जुटाने की कोसिस किये तब पता चला की भाजपा नेता अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह के पुत्र कुनवर सिंह निवासी ताला के नाम से उक्त बोलेरो वाहन क्रमांक MP54CA0987 रजिस्टर्ड है और उक्त वाहन जंगल विभाग में शासकीय कार्य हेतु लगा हुआ था लेकिन कुछ महीनों पूर्व किसी कारण वस वाहन को शासकीय कार्य से पृथक कर दिया गया था जिसके बाद भी वाहन मालिक द्वारा मध्यप्रदेश शासन लिखे प्रिंट को नही हटाया गया और खुलेआम दबंगई के सांथ सवारी बुकिंग में वाहन चलाया जा रहा है  पुलिस द्वारा पूंछने पर बताया गया कि किसी ने आज तक पूंछा ही नही तो क्यों हटाऊँ जिसके जबाब में थाने दार द्वारा आज साम तक का समय देकर उसे रवाना कर दिया गया और कहा कहा गया की आज साम होने से पहले इसे हटवा कर जानकारी दोगे नही तो तुम्हारे वाहन को जप्त कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी सांथ ही ताला चौकी को उक्त संदिग्ध वाहन पर नजर रखने का आदेश दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow