कंधे पर मां का पार्थिव शरीर लेकर निकले प्रधानमंत्री मोदी, नम आंखों से दी विदाई

Dec 30, 2022 - 23:34
 0  195
कंधे पर मां का पार्थिव शरीर लेकर निकले प्रधानमंत्री मोदी, नम आंखों से दी विदाई

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का आज निधन हो गया। शुक्रवार सुबह 3.30 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती थीं। हालांकि, 100 साल की उम्र में उन्होंने दम तोड़ दिया। हीराबेन की अंतिम यात्रा में पीएम मोदी भी शामिल हुए। PM मोदी सुबह 7:45 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यहां से वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। उनके पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू हुई। मोदी कंधे पर पार्थिव देह लेकर शव वाहन तक गए। PM भी शव वाहन में ही बैठे हैं। अंतिम यात्रा सेक्टर-30 स्थित श्मशान तक जाएगी।

          इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से बता दें कि 100 वर्ष की हीराबेन का इलाज अहमदाबाद के अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार को ही गुजरात सरकार की ओर से जानकारी दी गई थी कि उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है, उन्हें एक दो दिन में छुट्टी दी जा सकती है। पीएम मोदी भी अपनी मां के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल पहुंचे थे, जहां हीरा बेन भर्ती थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow